डकरा. एनके एरिया संवेदक संघ की बैठक गुरुवार को डकरा दुर्गा मंडप में हुई. अध्यक्षता बिगन सिंह भोक्ता ने की. बैठक में संवेदकों के बीच काम को लेकर समन्वय स्थापित करने को लेकर लंबे समय से बैठक करने के बाद कमेटी बनाने पर सहमति बनी. निर्णय लिया गया कि विस्थापित प्रभावित संवेदक संघ एनके एरिया के नाम से कमेटी को संचालित किया जायेगा. संघ के संरक्षक बिगन सिंह भोक्ता और नागेश्वर गंझू को अध्यक्ष चुना गया. क्षेत्र के सबसे बुजुर्ग संवेदक देवेंद्र सिंह ने बिगन सिंह भोक्ता को माला पहना कर स्वागत किया. बिगन सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है, जब सभी छोटे-बड़े ठेकेदार आपस में समन्वय स्थापित कर मिल-जुलकर क्षेत्र के विकास में अपना योगदान दें. आपस में एक होकर काम करने से ठेकेदारों को भी हर तरह से सहुलियत होगी. शिड्यूल रेट से कम रेट कोड कर जो ठेकेदार काम ले रहे हैं, वे असल में सबसे ज्यादा अपना नुकसान कर रहे हैं. निर्णय लिया गया कि जनवरी महीने में ही एक सदभावना भोज आयोजित कर अध्यक्ष नागेश्वर गंझू का स्वागत किया जायेगा. इस अवसर पर रामलखन गंझू, विनय खलको, अमृत भोक्ता, जगन्नाथ महतो, प्रकाश महतो, कृष्ण यादव, रितेश सिंह, कार्तिक पांडेय, विकास दुबे, राम इकबाल सिंह, मुकेश केसरी, धनंजय कुमार सिंह, श्रवण महतो, गुड्डू सिंह, नसीब चौहान, प्रवीण चौहान, कमलेश चौहान, प्रदीप महतो, नरेश यादव, प्रताप सिंह, बब्बू चौबे, वीरेंद्र यादव, प्रवेश चौहान, छोटू सिंह, कमल सिंह, भोला प्रसाद, पप्पू सिंह, शंकर सिंह, मोती सिंह, गुड्डू सिंह, राहुल सिंह, टिकू सिंह, अशोक, आशिक अंसारी, तौहिद अंसारी, कमल सिंह, बीशू गंझू, सोनू सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, अनिल कुमार सिंह, तालिब अंसारी, गौतम सिंह, मीनू सिंह, राजकुमार गंझू, अदनान खान, सुखदेव यादव, प्रेमजी, वासुदेव ठाकुर, राधेश्याम प्रसाद, अमित तुरी अशोक कुमार, मिथुन गंझू, राजेश सिंह, सुबोध कुमार, जगदीश महतो, राकेश रंजन सिंह, हीरा महतो, सजल कुमार, पंकज, भोला, रंजन, रविंद्र, अजय, रमेश, कुलदीप महतो, ओमप्रकाश, श्याम किशोर आदि मौजूद थे.
अध्यक्ष नागेश्वर गंझू के स्वागत में किया जायेगा सदभावना भोजB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
