रांची.रांची जिले में अभी भी 17 हजार से अधिक म्यूटेशन के मामले पेंडिंग हैं. चार अंचलों नामकुम, कांके, नगड़ी व रातू में अभी बड़ी संख्या में मामले में दाखिल खारिज लटके हुए हैं. शिविर लगा कर कई अंचलों ने पेंडिंग मामलों को निबटाया है, फिर भी बड़ी संख्या में मामले लंबित हैं. नामकुम अंचल में सर्वाधिक पेंडिंग मामले 3635 हैं. वहीं कांके में 3211, नगड़ी में 2074 व रातू में 1963 मामले लटके हुए हैं. अन्य अंचलों में लंबित मामले एक हजार से कम हैं.
रांची शहर अंचल में 599 मामले पेंडिंग
रांची शहर अंचल में 599 मामले पेंडिंग हैं. सारे अंचलों को मिला कर कुल 17691 म्यूटेशन के मामले लंबित हैं. इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे मामले हैं, जिसमें अंचल के द्वारा आपत्ति की गयी है, जबकि बड़ी संख्या में ऐसे मामले हैं, जिन्हें अंचल के द्वारा ऐसे ही लटका कर रखा गया है. इसके रैयत दौड़ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का हल नहीं किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
