बस की चपेट में आने से मुरी के युवक की कोलकाता में मौत

दूसरा युवक घायल

सिल्ली. सिल्ली के छोटा मुरी में रहनेवाले युवक सौभिक दास (21) की कोलकाता में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गयी, जबकि उसके साथ बाइक पर बैठा युवक शेख अल्तमस (22) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना सोमवार की सुबह करीब सात बजे की है. बताया जाता है कि दोनों बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान प्रगति मैदान थाना क्षेत्र के इएम बाइपास पर परमा आइलैंड के पास बस ने बाइक को चपेट में ले लिया. घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार सौभिक के पिता सौरभ दास रेलवे कर्मचारी हैं. बताया जाता है कि कोलकाता के तिलजला थाना अंतर्गत तपसिया फस्ट लेन में वह पिता के साथ किराये के मकान में रहता था. और बीबीए की पढ़ाई कर रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >