Muharram Guidelines: मुहर्रम से पहले रांची जिले में जगह-जगह शांति समिति की बैठक, मुहर्रम कमेटी ने की ये मांग

Muharram Guidelines: मुहर्रम से पहले रांची जिले में शांति समितियों की बैठक हुई. अखाड़ाधारियों ने अपनी मांगें रखीं. वहीं पुलिस ने उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

Muharram Guidelines: रांची जिले में मुहर्रम से पहले अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मुहर्रम कमेटी ने पुलिस को बताया कि उनके इलाके में किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए. साथ ही पुलिस ने भी अपनी तरफ से उन्हें कुछ गाइडलाइंस का पालन करने को कहा है.

पुलिस ने मुहर्रम कमेटी से कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान

मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने कहीं महिला पुलिस बल को तैनात करने की अपील की, तो कहीं मंदिर के पास बैरिकेडिंग करने का आग्रह पुलिस प्रशासन से किया. वहीं, पुलिस ने कहा है कि शांतिपूर्ण एवं सौहार्दरूप्ण वातावरण में मुहर्रम संपन्न हो, पुलिस की यही कोशिश है. साथ ही कहा कि मुहर्रम कमेटी के लोग अफवाहों पर ध्यान न दें. विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करें.

बुढ़मू में 18 को भइलमारा मैदान में मुहर्रम मेला

बुढ़मू में मुहर्रम शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इससे पहले थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में बुढ़मू में 18 जुलाई को भइलमारा मैदान में मुहर्रम मेला सह अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन का निर्णय लिया गया. प्रशासन से उस दिन महिला पुलिस बल को तैनात करने की अपील की गई.

बेड़ो में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक

बेड़ो और नरकोपी थाना में भी शांति समिति की बैठक हुई. बेड़ो में थाना प्रभारी नकुल साह व नरकोपी थाना में प्रभारी देव प्रताप प्रधान ने बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में बेड़ो प्रखंड के करांजी, हांठू, केशा, घाघरा व चचकपी समेत अन्य गांवों में मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की बात कही गयी.

पिस्कानगड़ी में शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मुहर्रम मनाने पर चर्चा

पिस्कानगड़ी के नगड़ी थाना में शांति समिति की बैठक में मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक-2 अरविंद कुमार, सब-इंस्पेक्टर देवानंद यादव, सब-इंस्पेक्टर रितेश कुमार महतो, सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद थे. बैठक में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाने पर चर्चा की गयी.

रातू में घुरती रथ की वजह से 17 को नहीं निकलेगा मुहर्रम का जुलूस

रातू में मुहर्रम का जुलूस 18 जुलाई को निकाला जायेगा. 17 जुलाई को घुरती रथयात्रा के कारण विधि व्यवस्था में परेशानी के कारण एक दिन के लिए इसे टाल दिया गया है. इस संबंध में रातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. भोडा टंगरा मुहर्रम कमेटी एवं सेंट्रल मुहर्रम कमेटी काठीटांड़ ने भी 18 जुलाई को जुलूस निकालने पर सहमति जतायी. जुलूस के दौरान सदस्यों की ओर से महादेव टंगरा मंदिर की बैरिकेडिंग करने की भी मांग की गयी.

अखाड़ाधारियों के लिए पुलिस ने दिए ये निर्देश

  • मुहर्रम का जुलूस निर्धारित रूट पर और समय से निकालें अखाड़ाधारी
  • रांची में विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सभी लोग पुलिस का करें सहयोग
  • अखाड़ाधारी सुनिश्चित करें कि जुलूस में असामाजिक तत्व शामिल न हों
  • जुलूस में किसी तरह का खतरनाक करतब न हो, इसे सुनिश्चित करें
  • अखाड़ाधारी किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, तुरंत पुलिस को सूचित करें

Also Read

Ranchi news : समय से और तय रूट पर ही मुहर्रम का जुलूस निकालने का निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >