कौन हैं MS रामचंद्र राव, जिन्हें बनाया गया झारखंड हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस, दादा भी रह चुके हैं न्यायाधीश

MS Ramachandra Rao 1989 में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद से एलएलबी पास किया और एलएलबी के अंतिम वर्ष में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किये गये.

रांची: हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव को झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) का नया चीफ जस्टिस बनाया गया है. उनके स्थानांतरण से संबंधित अधिसूचना भारत सरकार के विधि व न्याय मंत्रालय ने जारी की है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 11 जुलाई को चीफ जस्टिस श्री राव के स्थानांतरण की सिफारिश की थी. वर्तमान में झारखंड हाइकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हैं.जस्टिस राव का जन्म सात अगस्त 1966 को हैदराबाद में हुआ था. उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से बीएससी गणित (ऑनर्स) की पढ़ाई की.

उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद किया एलएलबी पास

1989 में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद से एलएलबी पास किया और एलएलबी के अंतिम वर्ष में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किये गये. वर्ष 1991 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय यूके से एलएलएम की डिग्री प्राप्त की. उनके पिता जस्टिस एम जगन्नाथ राव भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश तथा भारत के विधि आयोग के पूर्व अध्यक्ष थे.

दादा भी थे आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश

उनके दादा एमएस रामचंद्र राव भी आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे. जस्टिस राव को 29 जून 2012 को आंध्र प्रदेश हाइकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया. इसके बाद स्थायी न्यायाधीश बने. तेलंगाना राज्य के हाइकोर्ट, पंजाब व हरियाणा हाइकोर्ट में भी नियुक्त हुए. पदोन्नति मिलने पर 30 मई 2023 को जस्टिस श्री राव ने हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ली थी.

Also Read: झारखंड में इंटरनेट बंद करने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, राज्य सरकार को दिया ये निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >