धूमधाम से हुई मां शारदे की पूजा

ठाकुरगांव में तीन दिवसीय विद्या, बुद्धि और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की आराधना धूमधाम से की जा रही है.

बुढ़मू.

ठाकुरगांव में तीन दिवसीय विद्या, बुद्धि और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की आराधना धूमधाम से की जा रही है. सार्वजनिक स्थलों पर दर्जनों आकर्षक पंडालों में विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. पीले वस्त्रों और भक्तिमय मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिरस में डूबा हुआ है. ठाकुरगांव में रांची शहर के दुर्गा पूजा की तर्ज पर एक दर्जन से अधिक भव्य व आकर्षक पूजा पंडाल बनाये गये हैं. न्यू स्टार क्लब, शारदा संघ, वीणा संघ, ब्लू डायमंड क्लब, यंग हार्ट क्लब, झारखंड क्लब, क्रांति चौक, नवयुवक संघ, जागृति संघ, शांति क्लब समेत अन्य ने पंडाल बनाये हैं. जिसमें आकर्षक विद्युत सज्जा व आधुनिक साउंड सिस्टम लगाया गया है. आसपास के क्षेत्र के अलावे रांची, रामगढ़, लोहरदगा आदि स्थानों से भी सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पूजा देखने आते हैं. न्यू स्टार क्लब बैंक मोड़ समेत अन्य पूजा पंडाल का उदघाटन विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने फीता काटकर किया. सभी पूजा स्थलों पर प्रसाद वितरण सह महाभंडारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KALICHARAN SAHU

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >