Ranchi News: मां आनंदमयी की जन्मवार्षिकी का समापन 15-16 को

श्रीश्री मां आनंदमयी की 130 वीं जन्मवार्षिकी का समापन 15 व 16 मई को होगा. इसकी शुरुआत दो-तीन मई से हो गयी थी

रांची. श्रीश्री मां आनंदमयी की 130 वीं जन्मवार्षिकी का समापन 15 व 16 मई को होगा. इसकी शुरुआत दो-तीन मई से हो गयी थी. अध्यक्ष सुब्रत मजुमदार व सचिव सोमा बनर्जी ने सभी भक्तों से मेन रोड स्थित मां आनंदमयी आश्रम में आने का आग्रह किया है.

जन्म तिथि की विशेष पूजा दिन में होगी

15-16 को रात तीन बजे से पूजा-अर्चना शुरू हो जायेगी, जो सूर्योदय पूर्व तक होगी. वहीं जन्म तिथि की विशेष पूजा दिन में होगी.उसके पश्चात्य कुमारी पूजा, हवन व पुष्पांजलि होगी. 15 को रात्रि नौ से प्रात: तीन बजे तक भजन कीर्तन, 16 को प्रात: 10 से एक बजे तक गीता, दुर्गा सप्तशती पाठ, सत्संग प्रवचन व कीर्तन के बाद प्रसाद का वितरण किया जायेगा. इसके लिए विशेष तैयारी की जा रही है. मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat gopal jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >