Monsoon Update: 12 जिलों में बारिश, पलामू संभाग को लू से राहत नहीं, इस दिन झारखंड पहुंचेगा मानसून

Monsoon Update: झारखंड के कम से कम 12 जिलों में बारिश हुई है. लेकिन, पलामू संभाग को अभी लू से राहत नहीं मिली है. झारखंड में जल्द मानसून दस्तक देगा.

Monsoon Update: झारखंड के कम से कम 12 जिलों में बारिश हुई है. लेकिन, पलामू संभाग को अब तक लू (HEAT WAVE) से राहत नहीं मिली है. बुधवार (19 जून) को भी पलामू और गढ़वा में लू चलेगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. साथ ही यह भी बताया है कि झारखंड में मानसून कब तक आ सकता है.

बोकारो, धनबाद समेत 12 जिलों में हुई बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि मंगलवार (18 जून) की रात से लेकर देर रात तक एक दर्जन जिलों में बारिश हुई है. कहा कि बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, दुमका, गोड्डा, गुमला, गिरिडीह, हजारीबाग, लोहरदगा जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई.

दार्जीलिंग में अटका मानसून आगे बढ़ा

मौसम वैज्ञानिक ने मानसून का भी अपडेट दिया है. उन्होंने कहा है कि दार्जीलिंग में कुछ दिनों से मानसून अटक गया था. लेकिन, अब वह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. तीन-चार दिनों में उसके झारखंड पहुंचने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि उत्तर-पूर्व असम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से बंगाल की खाड़ी से ठंडी हवाएं आ रहीं हैं. यह मानसून के आगे बढ़ने का संकेत है.

3-4 दिन में बिहार-बंगाल के साथ झारखंड पहुंचेगा मानसून

अभिषेक आनंद ने कहा कि इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से गरज-चमक के साथ कई जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. मानसून के अनुकूल वातावरण बन रहा है. 3-4 दिन के बाद बिहार और पश्चिम बंगाल के साथ झारखंड में भी मानसून के प्रवेश करने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि 19 जून से 22 जून तक झारखंड के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.

झारखंड के अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, झारखंड के उच्चतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है. इसकी वजह से लोगों को उष्ण लहर (Heat Wave) से राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि पलामू संभाग के पलामू और गढ़वा जिले के कुछ इलाकों में आज यानी 19 जून को भी हीट वेव की स्थिति रहेगी. उन्होंने कहा कि जब तक मानसून नहीं आ जाता, तब तक लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना होगा.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather : झारखंड में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, संताल के रास्ते इस दिन प्रवेश करेगा मानसून

Jharkhand Weather: मानसून से पहले रांची समेत कई जिलों में हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना

HEAT WAVE: तपिश के बीच झारखंड के इन जिलों में वर्षा की चेतावनी, जमशेदपुर-पलामू समेत 5 जिलों में लू का रेड अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक कहीं चलेगी लू तो कहीं आंधी-पानी के आसार, येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >