Monsoon Rain in Jharkhand: झारखंड में झूम के बरसा मानसून, 229.1 मिमी हुई वर्षा, सामान्य से 126% अधिक

Monsoon Rain in Jharkhand: झारखंड में प्रवेश करते ही मानसून ने धरती की प्यास बुझा दी. लगातार 3 दिन तक झमाझम बारिश हुई. सामान्य वर्षापात से 126 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. हालांकि, कई जगह डायवर्सन बह गया, सड़कें टूट गयीं, जिससे लोगों को परेशानी हुई. मानसून की बारिश पर निर्भर किसान इससे खुश हैं कि बीज डालने से पहले उनको खेतों की पटवन नहीं करनी होगी.

Monsoon Rain in Jharkhand: झारखंड में मानसून झूमकर बरसा है. अब तक सूबे में 229.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 126 प्रतिशत अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.

रांची में 412 मिमी और लातेहार में 380 मिमी वर्षा

रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि अब तक लातेहार में सबसे ज्यादा 380.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 347 प्रतिशत अधिक है. राजधानी रांची में 412 मिलीमीटर वर्षा अब तक दर्ज की गयी है, जो सामान्य से 291 प्रतिशत अधिक है.

देवघर, गोड्डा और पाकुड़ में सामान्य से कम बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मानसून की शुरुआत के 21 दिनों में संताल परगना के देवघर, गोड्डा और पाकुड़ में ही सामान्य से कम वर्षा हुई है. देवघर में अब तक 88.1 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 13 फीसदी कम है. गोड्डा में 89.5 मिमी और पाकुड़ में 122.2 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 9 फीसदी कम है.

गढ़वा में सामान्य से 66 फीसदी अधिक बरसा मानसून

मौसम विभाग ने कहा है कि गढ़वा जिले में सिर्फ 78.8 मिमी वर्षापात हुआ है, लेकिन यह सामान्य से 66 फीसदी अधिक है. झारखंड के 24 में से 12 जिलों में सामान्य से 100 फीसदी से अधिक बारिश हो चुकी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन जिलों में सामान्य से 100 फीसदी से अधिक वर्षा

चतरा में सामान्य से 118 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 106 मिमी, गुमला में 145 मिमी,, खूंटी में 133 मिमी, लातेहार में 347 मिमी, लोहरदगा में 261 मिमी, पलामू में 231 मिमी, रामगढ़ में 190 मिमी, रांची में 291 मिमी, सरायकेला-खरसावां में 216 मिमी, सिमडेगा में 154 मिमी और पश्चिमी सिंहभूम में 133 मिमी अधिक बारिश हुई है.

इसे भी पढ़ें

Ranchi News: रांची-मुरी मार्ग पर यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी पलटी, एक दर्जन घायल

मिलिए, बसंती ऑटो वाली से, मुंबई की बाला रांची की सड़क पर भरती है फर्राटा

International Yoga Day: भाजपा ने मंडल स्तर पर मनाया योग दिवस, देखें PHOTOs

बिरहोर जनजाति की पहली ग्रेजुएट बिटिया बनी रश्मि, जानें कैसे खींचा देश का ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >