मंडल डैम का काम जल्द होगा पूरा, विस्थापित 750 परिवारों का होगा पुनर्वास, मिलेंगे इतने रुपए

Mondal Dam Project: मंडल डैम परियोजना का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए सरकार तत्पर है. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने परियोजना पर समीक्षा बैठक की. इसमें अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये. कहा गया कि लोगों का पुनर्वास करने से पहले उस जगह मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं.

Mondal Dam Project: झारखंड के मंडल डैम का काम जल्द शुरू होगा. इसके तहत 750 परिवारों को पुनर्वासित किया जायेगा. इन परिवारों को एक एकड़ जमीन और 15 लाख रुपए मिलेंगे. प्रभावित परिवारों को ये रुपए दो किस्त में मिलेगी. राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने गुरुवार 7 अगस्त को शहीद नीलांबर पीतांबर उत्तर कोयल परियोजना (मंडल डैम) की निर्धारित कार्ययोजना की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कार्ययोजना को धरातल पर उतारने के लिए मूलभूत कार्य यथाशीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विस्थापित होनेवाले रैयतों को विश्वास में लेकर उनके पुनर्वास की अड़चनों को दूर करें.

पुनर्वास से पहले रैयतों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध करायें

इस परियोजना के लिए गढ़वा और लातेहार जिले के 7 गांवों खैरा, भजना, सनैया, कुटकू, खुरा, चेमो और मेराल के लगभग 750 परिवारों को पुनर्वासित करने का निर्णय लिया गया है. पुनर्वास के दौरान सभी परिवारों को 2 किस्तों में 15 लाख रुपए और एक एकड़ जमीन देने पर पूर्व में ही रैयतों के साथ सहमति बन चुकी है.

मंडल डैम परियोजना की संक्षिप्त जानकारी.

रैयतों को पुनर्वास स्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायें – मुख्य सचिव

लोगों को रंका प्रखंड में पुनर्वासित करने की योजना है. मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि पुनर्वासित होने से पहले रैयतों को उस स्थान पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करायें. साथ ही विस्थापित संघर्ष समिति से वार्ता का क्रम जारी रखने और स्थानीय विधायकों से भी पूरे मामले में जनहित के दृष्टिकोण से सहयोग लेने पर बल दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कार्य करने वाली एजेंसी को सुरक्षा देने का निर्देश

मुख्य सचिव ने मंडल डैम के अधूरे काम को पूरा करने वाली चयनित एजेंसी वापकोस (WAPCOS) को पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था देने का निर्देश दिया है. उन्होंने गढ़वा और लातेहार जिला प्रशासन को आपसी समन्वय से इसके जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. एजेंसी ने समीक्षा के दौरान सुरक्षा-व्यवस्था मिलने के 2 दिन के भीतर कार्य शुरू करने पर हामी भरी.

मुआवजा भुगतान के लिए RBI में अकाउंट खोलने के निर्देश

इस दौरान मुख्य सचिव ने विस्थापितों को मुआवजा भुगतान करने के लिए रिजर्व बैंक में अकाउंट खोलने, सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के तहत विस्थापितों की मैपिंग की प्रगति की भी समीक्षा की. वहीं, परियोजना के दायां मुख्य नहर के दोनों किनारे पर स्थित विद्युत पोलों तथा ट्रांसफॉरमर को वहां से हटाने की प्रगति की समीक्षा के दौरान इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया.

समीक्षा बैठक में ये लोग भी थे शामिल

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में वित्त सचिव प्रशांत कुमार, वन सचिव अबू बक्कर सिद्दीकी शामिल थे. गढ़वा और लातेहार के उपायुक्त और आरक्षी अधीक्षक ऑनलाइन जुड़े थे.

इसे भी पढ़ें

जीएसटी धोखाधड़ी मामले में झारखंड, बंगाल और महाराष्ट्र में 12 ठिकानों पर ईडी के छापे

सावधान! बोकारो और देवघर में थोड़ी देर में होगी वर्षा, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

ED Raid in Jamshedpur: स्क्रैप कारोबारी बबलू जायसवाल के यहां फिर ईडी के छापे, 4 ठिकानों पर पहुंची टीम

World Tribal Day 2025: जनजातीय भाषाओं का डिजिटल डॉक्यूमेंटेशन कर रहे डॉ गणेश मुर्मू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >