सीएचसी में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डुंडे, ओरमांझी के अस्पताल प्रबंधन समिति की नियमित बैठक ओरमांझी उपप्रमुख रिजवान अंसारी की अध्यक्षता में हुई.

ओरमांझी.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डुंडे, ओरमांझी के अस्पताल प्रबंधन समिति की नियमित बैठक ओरमांझी उपप्रमुख रिजवान अंसारी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें केंद्र को अत्याधुनिक तकनीक से लैस कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. जिप सदस्य सरिता देवी व उप प्रमुख रिजवान अंसारी ने केंद्र परिसर में बल्ड स्टोरेज यूनिट, डेंटल यूनिट, न्यू बाॅर्न स्पेशियलाइजेशन यूनिट व एक्स रे सुविधा यूनिट का उदघाटन दीप जलाकर व फीता काटकर किया. अतिथियों ने परिवार स्वास्थ्य कल्याण मेला 2025 का भी शुभारंभ किया. उत्कृष्ट कार्य के लिए आयुष्मान आरोग्य मंदिर गगारी की एएनएम सावित्री गुप्ता, अनिता कुमारी, पिस्का की स्वास्थ्य सहिया झैरो देवी, लक्ष्मी देवी को सम्मानित किया गया. इससे पूर्व परिवार कल्याण के प्रति लोगों में जन चेतना के संचार करने के उद्देश्य से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन समिति के शिव नारायण साहू, प्रो शैलेन्द्र मिश्र, चिकित्सा प्रभारी डाॅ रेणू बाखला, डाॅ जेसिका डीन, डॉ इसरत जहां, डाॅ राजेश टोप्पो, डाॅ.विशाल, डाॅ नूतन गिरी, अब्दुल्ला खान, अतुल कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >