धनबाद पुलिस एसोसिएशन पर MLA जयराम महतो का पलटवार, बोले- तुम प्रेस कॉन्फ्रेंस करो, हम डेटा इकट्ठा कर रहे हैं...

धनबाद पुलिस एसोसिएशन पर विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए तीखा हमला बोला है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले पदाधिकारियों की पृष्ठभूमि और छवि पर गंभीर सवाल उठाए हैं. विधायक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने की बात कही.

रांची : डुमरी विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धनबाद पुलिस एसोसिएशन पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले एसोसिएशन के पदाधिकारियों की पृष्ठभूमि पर सवाल उठाते हुए कहा कि मीडिया के सामने ऐसे लोगों को बैठाया जाना चाहिए, जिनकी छवि साफ-सुथरी हो.

विधायक ने अपने ट्वीट में ईमानदार कर्मचारियों और अधिकारियों को नमन किया. उन्होंने लिखा कि जो ईमानदार हैं, चाहे वे चपरासी, सिपाही, अधिकारी या जमादार हों, उन्हें उनका नमस्कार है. वहीं भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात कही.

पदाधिकारियों की छवि पर उठाये सवाल

विधायक ने एसोसिएशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर कहा कि वह एक ऐसे विधायक के खिलाफ कॉन्फ्रेंस कर रहा है, जो विधायकी दांव पर लेकर चलता है. उन्होंने सवाल उठाया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में पदाधिकारियों को बैठाने से पहले उनकी छवि और पृष्ठभूमि भी देखी जानी चाहिए.

कई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाने का दावा

उन्होंने अपने पोस्ट में दावा किया कि बोकारो जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कराने वाले पदाधिकारियों में से कुछ के खिलाफ गंभीर मामले हैं. उन्होंने दावा किया कि इनमें से कुछ अधिकारियों के खाते सीआईडी द्वारा ट्रेजरी घोटाले के मामले में फ्रीज किये गये हैं. उन्होंने कुछ अधिकारियों पर हत्या, आदिवासी जमीन हड़पने और अन्य गंभीर आरोप भी लगाये.

जमशेदपुर के मामले का भी किया जिक्र

विधायक ने अपने पोस्ट में जमशेदपुर के एक मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने दावे के साथ कहा कि यदि वह मामला सामने आया तो एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पोस्ट में उन्होंने पॉक्सो एक्ट और नार्को टेस्ट का भी उल्लेख किया.

बोले- डेटा इकट्ठा कर रहे हैं

विधायक जयराम महतो ने एसोसिएशन को घेरते हुए आगे लिखा कि तुम प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रहो, वे डेटा इकट्ठा कर रहे हैं. पोस्ट के अंत में उन्होंने कर्तव्यनिष्ठ और निष्ठावान कर्मचारियों-अधिकारियों को नमन और जोहार किया.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में साइबर ठगी: महिला के बैंक खाते से 59 हजार रुपये गायब, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

प्रतीक्षा कुमारी को कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। वह फिलहाल प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में काम कर रही हैं। इससे पहले प्रतीक्षा The Followup के साथ भी काम कर चुकी हैं। अपने काम के दौरान इन्होंने झारखंड से जुड़ी स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक और आम लोगों से जुड़े मुद्दों की खबरें लिखने, एडिट करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करने का काम किया है। इसके साथ ही इन्हें न्यूज का वॉयस ओवर करने का भी अनुभव है। प्रतीक्षा खबरों को आसान, प्रभावी और दर्शकों की समझ के मुताबिक लिखने के साथ-साथ वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने और उसे अपनी आवाज में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का काम भी करती हैं। पत्रकारिता में उनकी खास दिलचस्पी झारखंड के स्थानीय मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों से जुड़े विषयों पर खबरें तैयार करने और डिजिटल न्यूज कंटेंट बनाने में है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >