विधायक ने नुक्कड़ सभा कर यशस्विनी के लिए मांगे वोट

खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने मंगलवार को अनगड़ा प्रखंड के 10 पंचायतों में अलग-अलग नुक्कड़ सभा कर कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में वोट मांगे.

अनगड़ा. खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने मंगलवार को अनगड़ा प्रखंड के 10 पंचायतों में अलग-अलग नुक्कड़ सभा कर कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में वोट मांगे. विधायक इस दौरान पैका, बोंगइबेड़ा, चतरा, हेसल, चिलदाग, लुपुंग, अनगड़ा, राजाडेरा, सिरका पंचायत गये और सभा की. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है. विकास के नाम पर देश में कुछ भी नहीं हुआ. मौके पर प्रमुख दीपा उरांव, राजेंद्र मुंडा, छोटेलाल महतो, साकिर अंसारी, अजय तिर्की, अजय करमाली, जितेंद्र महतो, जयपाल हजाम, किस्टो कुजूर, रोहित नायक, बिहारी मुंडा, हिरदु उरांव, सुजय महतो, गोपाल महतो, सीमा कुमारी, मंजु कुमारी, मालती देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, शांति देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >