प्रभात खबर का असर: 27 दिन बाद बोकारो में सकुशल मिले लापता भाई-बहन

अनगड़ा से 4 अगस्त से लापता भाई-बहन अमर और चुनमुनु बोकारो में सकुशल मिल गए हैं. प्रभात खबर की रिपोर्ट के बाद पुलिस की सक्रियता से बच्चों की घर वापसी हुई है.

अनगड़ा. अनगड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपोखर से चार अगस्त से लापता भाई-बहन अमर कहार (12) और चुनमुनु (10) बोकारो में सकुशल मिले. ‘प्रभात खबर’ के 31 अगस्त के अंक में बच्चों की गुमशुदगी और पुलिस की तलाश को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद दोनों के मिलने की सूचना मिली.

जानकारी मिलते ही परिजन बोकारो पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित अपने साथ लेकर ट्रेन से रांची रवाना हो गये. दोनों के सकुशल मिलने से परिजनों में खुशी और राहत है. वहीं, अनगड़ा पुलिस ने भी राहत की सांस ली.

थाना प्रभारी गौतम रजवार के नेतृत्व में पुलिस रांची, हटिया और लोहरदगा स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज व कॉल डंप खंगाल कर लगातार बच्चों की तलाश कर रही थी. बच्चों के मिलने से क्षेत्र में भी खुशी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jitendra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >