राजधानी में दो घरों से लाखों की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

राजधानी में दो घरों से लाखों की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

दूसरी ओर जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में दो घरों में लाखों की चोरी हुई है़ पहली घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर रोड नंबर-16 हटिया निवासी अरविंद कुमार के घर में हुई़ उन्होंने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ बतया कि पूरा परिवार सात दिसंबर को लखनऊ गया था़ 10 दिसंबर को उन्हें जानकारी मिली कि उनके घर में ताला तोड़ चोरी हुई है़

घर से चोर एक लैपटॉप, 200 ग्राम का चांदी का कटोरा, 10 चांदी के सिक्के, सोने का दो पीस जिउतिया, सोने का लॉकेट और नगद 10 हजार ले गये़ वहीं दूसरी चोरी की घटना जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बास्के नगर में हुई़ इस संबंध में बास्के नगर रोड नंबर तीन निवासी मनीष रंजन ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है़

प्राथमिकी के अनुसार 12 दिसंबर को उनका पूरा परिवार देउड़ी मंदिर पूजा करने गया था़ शाम को जब वे लौटे, तो देखा का घर का ताला टूटा हुआ है व सामान बिखरे पड़े है़ं घर से चोरों ने सात चांदी के सिक्के, एक 80 हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन, चांदी के दो जोड़े पायल और कान का एक जोड़ा रिंग चुरा लिया़

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >