Cricket: मिल्लत एकेडमी और सरला बिरला स्कूल जीते

आरडीसीए अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गये.

रांची. आरडीसीए अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मैच खेले गये. शाखा मैदान में आयोजित मैच में मिल्लत एकेडमी ने केवी दीपाटोली को 72 रनों से हराया. गोलचक्कर मैदान में खेले गये मैच में सरला बिरला स्कूल ने गुरुनानक स्कूल को नौ विकेट से पराजित किया. मिल्लत एकेडमी: 175 रन (असद 51, वैभव व कृष्णा तीन-तीन विकेट). केवी दीपाटोली: 103 रन (अंशुमान 20, ओवैस अकमल तीन व अयान रजा दो विकेट). गुरुनानक स्कूल: 77 रन (अरहम 22, श्रेष्ठ तीन व आर्यन, आर्यन धमीजा दो-दो विकेट). सरला बिरला स्कूल: 1/79 (शौर्यमान 28, अक्षत 29).

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >