Ranchi News : दीपावली पर डेयरी कंपनियां 3200 किलो से अधिक पनीर की करेंगे बिक्री

दीपावली पर दूध, दही, पेड़ा, पनीर, गुलाब जामुन समेत विभिन्न आइटमों की अच्छी बिक्री होती है. लोगों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए डेयरी कंपनियों ने भी पूरी तैयारी की है.

दीपावली पर डेयरी कंपनियों की पूरी तैयारी,

लगाये गये अतिरिक्त वाहन

वरीय संवाददाता, रांची

दीपावली पर दूध, दही, पेड़ा, पनीर, गुलाब जामुन समेत विभिन्न आइटमों की अच्छी बिक्री होती है. लोगों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए डेयरी कंपनियों ने भी पूरी तैयारी की है. किसी भी मिल्क बूथ और खुदरा विक्रेताओं के यहां इन सामान की कमी न हो, इसके लिए पूरा स्टॉक रखने को कहा गया है. लोगों की जरूरत को पूरा करने के लिए प्लांट में पूरे दिन-रात लगातार काम चल रहा है. मेधा और सुधा डेयरी दोनों मिल कर दीपावली पर लगभग 3200 किलो पनीर की बिक्री करेंगे. जबकि, लगभग 33000 किलो दही, 3180 किलो पेड़ा और 4.70 लाख लीटर दूध की बिक्री करेंगे. वहीं, गुलाब जामुन, रसगुल्ला सहित अन्य मिठाई मिला कर कुल 2125 किलो की बिक्री होगी.

डिमांड इतनी कि अतिरिक्त वाहनों से सप्लाई

दीपावली के पहले और दीपावली के दिन डिमांड अधिक है. इसे देखते हुए डिस्ट्रीब्यूटरों ने अतिरिक्त वाहन लगाये हैं, ताकि लोगों को समय पर निर्बाध आपूर्ति की जा सके.कोट :

दीपावली पर लोगों को हर जगहों से उत्पाद आसानी से मिलेेंगे. कई जगहों पर स्टॉक पूरा रखने का निर्देश दिया गया है.

राकेश कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सुधा डेयरी

—–

कोट :

दीपावली पर कहीं भी उत्पादों की कमी नहीं होगी. जहां भी अतिरिक्त उत्पादों की जरूरत होगी, वहां पर विशेष वाहन से माल भेजे जायेंगे. इसके लिए रेफ्रीजरेटेड वाहन उपलब्ध है.

अमृतेश कुमार, मार्केटिंग हेड, मेधा डेयरी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >