आधी रात घर में घुसे अपराधी बच्ची को कब्जे में ले की लूटपाट

रातू थाना क्षेत्र के कमड़े स्थित शिवनगर निवासी विजय गुप्ता के घर में गुरुवार रात ढाई बजे चार अपराधियों ने जमकर लूटपाट की.

रातू : रातू थाना क्षेत्र के कमड़े स्थित शिवनगर निवासी विजय गुप्ता के घर में गुरुवार रात ढाई बजे चार अपराधियों ने जमकर लूटपाट की. उन्होंने तीन साल की बच्ची को कब्जे में कर जान से मारने की धमकी देकर शोर मचाने से मना किया और लूटपाट कर आराम से चलते बने. विजय की पत्नी नेहा गुप्ता के बयान पर अज्ञात चार लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

सूचना पाकर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम शुक्रवार को घटनास्थल पहुंचे और जांच की. नेहा गुप्ता के अनुसार, उनके पति विजय गुप्ता मोबाइल टावर से जुड़े काम करते हैं. वे गुरुवार को डालटेनगंज गये थे. घर में वह और तीन साल की बेटी भूमि थी. रात करीब ढाई बजे चार अपराधी चहारदीवारी फांद कर घर के परिसर में आये और गेट में लगे ताला को तोड़ कमरे में घुस गये.

आवाज सुनकर वह जग गयीं. तब तक अपराधियों ने उनकी बच्ची को कब्जे में ले लिया और जान मारने की धमकी देते हुए लूटपाट शुरू कर दी. लुटेरे सोने की कानबाली, चेन, तीन अंगूठी, 10 हजार रुपये, दो मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और वोटर कार्ड लेकर फरार हो गये.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >