प्रतिनिधि, डकरा.
राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के महामंत्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल सीसीएल के निदेशक कार्मिक हर्ष नाथ मिश्रा से मिलकर उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. डकरा सेंट्रल अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों का पदस्थापन, चिकित्सा सुविधा में सुधार, सभी क्षेत्र में कार्मिक, असैनिक अधिकारी का पर्याप्त संख्या में पोस्टिंग, एएमसी के तहत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता में सुधार, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रैच्यूटी एक्ट के तहत भुगतान सुनिश्चित कराने, राजहरा में कार्यरत कर्मचारियों के स्थानीय अस्पताल में इलाज की सुविधा, माइन रेस्क्यू स्टेशन के कर्मचारियों के लंबित एरियर का भुगतान आदि विषय पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया गया. इस अवसर पर गजेंद्र सिंह, सुनील कुमार सिंह, राघव चौबे, जेडएच खान, तिला महतो, देवेन्द्र सिंह, संजय गौरांगी, अजय कुमार, केके चतुर्वेदी, भीम प्रसाद मेहता, शशि भूषण सिंह आदि मौजूद थे.25 डकरा 03, सीसीएल के निदेशक कार्मिक हर्षनाथ मिश्रा से मिलते यूनियन के लोग.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
