करम पूर्व संध्या कार्यक्रम को लेकर बैठक

रातू पड़हा भवन में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को संचालन समिति की बैठक सोमनाथ उरांव की अध्यक्षता में हुई.

रातू.

रातू पड़हा भवन में करम पूर्व संध्या कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को संचालन समिति की बैठक सोमनाथ उरांव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें विभिन्न गांव, टोला, प्रखंड के पाहन, महतो, पनभरा, ग्राम प्रधान, सामाजिक व धार्मिक अगुवा शामिल हुए. बैठक में सर्वसम्मति से पड़हा भवन रातू में बड़ा तालाब के पास प्रखंड स्तरीय करम पूर्व संध्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. संचालन रातू पड़हा संचालन समिति के अध्यक्ष सुकरा उरांव ने किया. बैठक में चारे भगत, प्रो मनती उरांव, अमर उरांव, नारायण उरांव, तुलसी उरांव, शशि उरांव, मदन उरांव, रमेश मुंडा, सीमा उरांव, फूलमनी उरांव, देवठो उरांव, पारस उरांव, सूर्या तिग्गा, रमन खलखो, निर्मल बाड़ा, हूसे उरांव, गोयंदा उरांव, विश्वनाथ उरांव, सुनील पहान ,चारों उरांव, मधुपाल उरांव, संदीप लकड़ा, विकास उरांव, प्रदीप उरांव, बजरंग उरांव, आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR UPADHEY

CHANDRASHEKHAR UPADHEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >