Ranchi News : अधिकारों के लिए एकजुट होकर करना होगा संघर्ष : फिरोज

जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को अंजुमन प्लाजा स्थित मौलाना आजाद सभागार में जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद की अध्यक्षता में हुई.

जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस कार्यकारिणी की बैठक

रांची. जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को अंजुमन प्लाजा स्थित मौलाना आजाद सभागार में जिला अध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद की अध्यक्षता में हुई. संचालन प्रधान महासचिव जफर इमाम अंसारी ने किया. मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी, राष्ट्रीय महासचिव सगीर अंसारी और प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली भी मौजूद रहे. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारों की प्राप्ति के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि यदि हम संगठित रहेंगे, तो सरकार को हमारी मांगें माननी पड़ेंगी. प्रजातंत्र में बुलेट से अधिक ताकत बैलेट की होती है. समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता और निरंतर प्रयास जरूरी है. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि संगठन को इतना सशक्त बनाया जाए कि कोई भी सरकार मोमिन बिरादरी को नजरअंदाज न कर सके. राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि मोमिन समाज की हर स्तर पर उपेक्षा हो रही है. जितनी आबादी है, उतनी ही भागीदारी मिलनी चाहिए.

नये पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. जिला उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव पद पर चयनित नये पदाधिकारियों को यह प्रमाण पत्र सौंपा गया. इसी दौरान तबरेज बुखारी नदवी द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया. कार्यक्रम में फलक फातिमा और तबरेज बुखारी नदवी को मोमिन रत्न सम्मान से नवाजा गया. बैठक में जाकिर हुसैन, मास्टर सिद्दीक अंसारी, जाकिर अंसारी, यूनुस अहमद अंसारी, तस्लीम अंसारी, मियां जान अंसारी, हफीजुल रहमान, जसीम अंसारी, तरन्नुम नाज, रेशमा बेगम, शहनाज खातून, अख्तर हुसैन, शाहिद हुसैन अंसारी, तबरेज नदवी, शाहिद इकबाल, गजाला परवीन, शबाना बेगम, अख्तरी बेगम, शमीम, कुद्दुस अंसारी, हाफिज अंसार, अंसारुल, फिरोज आलम, रहमतुल्लाह अंसारी, अब्दुल वकील अंसारी, आजाद अंसारी, मजहरुल हक, नुरुल्लाह हबीब नदवी, इशरत अंसारी, अनवर अंसारी, कलाम अंसारी, रज्जाक अंसारी, अब्दुल इमाम अंसारी, नाज़ परवीन सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >