Ranchi News : मोरहाबादी दुकानदार संघ की बैठक, आवंटन सूची की खामियों पर हुई चर्चा

मोरहाबादी दुकानदार संघ की बैठक मोरहाबादी में संघ के अध्यक्ष कुमार रोशन की अध्यक्षता में हुई.

रांची. मोरहाबादी दुकानदार संघ की बैठक मोरहाबादी में संघ के अध्यक्ष कुमार रोशन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में रांची नगर निगम द्वारा जारी आवंटन सूची की खामियों पर चर्चा की गयी. इस दौरान निर्णय लिया गया कि इस समस्या को लेकर प्रशासक के समीप अपनी बातें रखी जायेंगी. श्री रोशन ने कहा कि यहां के सभी दुकानदारों को दुकानें मिले, इसके लिए 202 दुकानदारों ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी. लेकिन अब निगम मात्र 169 दुकानदारों को ही दुकान देने पर राजी हुआ है. यह गलत है. नगर निगम को अगर बसाना है, तो सभी दुकानदारों को जगह उपलब्ध करानी होगी.

सब्जी व खाद्य पदार्थ बेचनेवाले दुकानदारों को अलग बसाया जाये

श्री रोशन ने कहा कि नये मार्केट में सब्जी और खाद्य पदार्थ बेचने वाले सभी दुकानदारों को एक ही जगह बसाने की बात कही गयी है. यह गलत है. सब्जी व खाद्य पदार्थ बेचनेवाले दुकानदारों को अलग-अलग बसाया जाये. मौके पर राहुल सिंह, बीरू, अनिल मेहता, नितेश यादव, राजेंद्र उरांव, लक्ष्मी साहू, महेश शाह, भीम, दिवाकर और प्रताप आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat gopal jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >