Ranchi News : ग्रामीण विकास योजनाओं को लेकर दिल्ली में हुई बैठक

Ranchi News: ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए एक्शन प्लान से संबंधित रिपोर्ट केंद्रीय पदाधिकारियों के पास रखी.

रांची. राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए एक्शन प्लान से संबंधित रिपोर्ट केंद्रीय पदाधिकारियों के पास रखी. दिल्ली में ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव के साथ सोमवार को हुई प्राधिकृत समिति की बैठक में यहां के अधिकारियों ने योजनावार रिपोर्ट पेश की.

वार्षिक प्लान पर की गयी चर्चा

बैठक में चर्चा की गयी कि अगले वित्तीय वर्ष झारखंड में पीएम ग्राम सड़क योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सहित अन्य योजनाओं पर क्या-क्या काम करना है. सारी केंद्रीय योजनाओं का वार्षिक प्लान क्या होगा. अभी योजनाओं की क्या स्थिति है. चालू योजनाओं के विरुद्ध कितनी राशि की जरूरत होगी. इसके आधार पर अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट तैयार होना है. दिल्ली में हुई बैठक में भाग लेने के लिए राज्य के ग्रामीण विकास सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख सहित अधिकारियों की टीम गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >