रांची : नगड़ी के त्रिमूर्ति मंदिर में मिला मांस का टुकड़ा, तनाव का माहौल, ग्रामीणों में आक्रोश

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नगड़ी ब्लॉक के त्रिमूर्ति मंदिर का है जहां कथित तौर पर मांस का टुकड़ा मिला है. बताया जा रहा है कि इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत की जा रही है और मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है.

Ranchi : रांची जिले के नगड़ी के एक मंदिर में मांस का टुकड़ा मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया है. बता दें कि मांस का टुकड़ा मिलने से स्थानीय लोगों में भारी तनाव और आक्रोश देखा जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना नगड़ी ब्लॉक के त्रिमूर्ति मंदिर का है जहां कथित तौर पर मांस का टुकड़ा मिला है. बताया जा रहा है कि इसे लेकर दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है और मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है.

‘जबतक होटल नहीं हटेगा तब तक मंदिर से मांस का टुकड़ा नहीं हटाया जाएगा’

बताया यह भी जा रहा है कि नगड़ी ब्लॉक के त्रिमूर्ति मंदिर के समीप कुछ जमीन खाली और जहां दूसरे समुदाय के लोगों के द्वारा होटल चलाते है. ऐसे में इस घटना के बाद जहां एक गुट स्थित होटल को हटाने की मांग कर रहे है और उनका कहना है कि जबतक होटल नहीं हटेगा तब तक मंदिर से मांस का टुकड़ा नहीं हटाया जाएगा. ऐसे में खबर लिखे जाने तक तनाव का माहौल बना हुआ है. हालांकि, स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद है और समझौता कराने का प्रयास कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >