रांची के मारवाड़ी वीमेंस कॉलेज में LIDAR तकनीक पर सेमिनार, छात्राओं ने समझे रोजगार के नये अवसर

मारवाड़ी वीमेंस कॉलेज में छात्राओं को LIDAR तकनीक और डेटा एनोटेशन के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी गई. विशेषज्ञों ने AI और ऑटोनोमस व्हीकल्स में इसके महत्व पर प्रकाश डाला.

रांची. मारवाड़ी वीमेंस कॉलेज में बुधवार को अनुदीप फाउंडेशन की ओर से एलआइडीएआर तकनीक और डेटा एनोटेशन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें छात्राओं को इन तकनीकों के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी गयी.

एलआइडीएआर और एआइ के उपयोग की दी जानकारी

अनुदीप फाउंडेशन से आये विशेषज्ञ सत्यजीत रॉय, राकेश कुमार, मंगल कुमार और मनोज कुमार ने छात्राओं को एलआइडीएआर, डेटा एनोटेशन, ऑटोनोमस व्हीकल्स, रिमोट सेंसिंग, थ्रीडी मैपिंग और एआइ के क्षेत्र में इनके महत्व के बारे में बताया. विशेषज्ञों ने इन तकनीकों से जुड़े विभिन्न रोजगार अवसरों की भी जानकारी दी.

इंप्लाइबिलिटी ट्रेनिंग प्रोग्राम की जानकारी

लर्नेट स्किल्स लिमिटेड की ओर से ग्रेजुएट इंप्लाइबिलिटी इनहांसमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम के बारे में भी छात्राओं को बताया गया. मौके पर लर्नेट स्किल्स की प्रिया कुमारी, शहनाद और मन्ना मौजूद थे.

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, प्रोफेसर इंचार्ज डॉ सुनीति नायक, डॉ आशा टोप्पो, डॉ फाहिमा खातून, देवंती देवी और जीनत कौसर सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार सिंह, वर्तमान में प्रभात खबर, रांची में विशेष संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. वह 14 वर्षों (2005 से 2019) तक प्रभात खबर रांची में मुख्य संवाददाता रहे हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 29 वर्षों का अनुभव है. लंबे पत्रकारिता जीवन में खोजी, विश्लेषणात्मक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण रिपोर्टें प्रकाशित की हैं. प्रभात खबर द्वारा बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड भी दिया गया. इनकी विशेष पहचान झारखंड के उच्च शिक्षा तंत्र, विश्वविद्यालयों, प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नियुक्तियों व प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के लिए रही है. झारखंड लोक सेवा आयोग के गठन के बाद सिविल सेवा, व्याख्याता, इंजीनियर, जैसी नियुक्तियों में गड़बड़ी को उजागर किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >