रांची में राधा-कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भजनों पर झूमीं महिलाएं; लड्डू गोपाल प्रतियोगिता भी हुई

रांची में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने धूमधाम से राधा-कृष्ण जन्मोत्सव मनाया. कार्यक्रम में भजनों पर महिलाएं झूम उठीं और लड्डू गोपाल प्रतियोगिता का भी आनंद लिया. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा वितरण भी किया गया.

रांची. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से सोमवार को अग्रसेन भवन में राधा-कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत महिला सम्मेलन रांची शाखा की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के स्वागत संबोधन से हुई. इसके बाद प्रीति पोद्दार ने गणेश वंदना प्रस्तुत की.

भजनों पर झूम उठीं महिलाएं

स्नेहा मेवाड़ा और तारा डेलिया के भजनों ने कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना दिया. राधा-कृष्ण के भजनों पर महिलाएं झूम उठीं और रास का आनंद लिया. कार्यक्रम में नाटक का मंचन भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा.

लड्डू गोपाल प्रतियोगिता और पौधा वितरण

जन्मोत्सव के अवसर पर लड्डू गोपाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों का वितरण भी किया गया.

कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष रूपा अग्रवाल, बिना मोदी, नैना मोर, मधु सर्राफ, रीना सुरेखा, प्रीति बंका, बबीता नारसरिया, प्रीति पोद्दार और छाया अग्रवाल समेत अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lata Rani

प्रभात खबर की सीनियर रिपोर्टर लता रानी गोमिया में पली-बढ़ी और मूल रूप से हजारीबाग की रहने वाली हैं. वर्ष 2004 में लक्ष्मी बाई कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में स्नातक उत्तीर्ण हुईं. वर्ष 2006 में पीकेआइएमएस, रांची से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया. वर्ष 2006 से अब तक प्रभात खबर में बतौर वरीय संवाददाता कार्यरत हैं. इसके पूर्व वह प्रभात खबर के ब्रांड डिपार्टमेंट और रेडियो धूम में भी काम कर चुकी हैं. वर्ष 2024 में सर्वश्रेष्ठ प्रभावशाली समाचार के लिए प्रभात खबर की ओर से सम्मानित किया गया. 2023 में सर्वश्रेष्ठ रिपोर्ट के लिए भी सम्मानित हो चुकी हैं. सामाजिक दायित्वों, महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर आधारित समाचार व रिपोर्ट के लिए विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >