रोड पर 2000 के नोट देख लोगों में दहशत

रांची : सर्ड के समीप वेस्टर्न पार्क कॉलोनी में रोड पर 2000 के कई नोट गिरे हुए थे, जिसे देख लोग भयभीत हो गये. लोगों का लगा कि कोरोना वायरस युक्त नोटों काे जानबूझ कर फेंका गया है. पंडरा ओपी को तुरंत इसकी सूचना दी गयी. पुलिस पहु���ची और नोटों को जब्त कर लिया. ओपी […]

रांची : सर्ड के समीप वेस्टर्न पार्क कॉलोनी में रोड पर 2000 के कई नोट गिरे हुए थे, जिसे देख लोग भयभीत हो गये. लोगों का लगा कि कोरोना वायरस युक्त नोटों काे जानबूझ कर फेंका गया है. पंडरा ओपी को तुरंत इसकी सूचना दी गयी. पुलिस पहुंची और नोटों को जब्त कर लिया. ओपी प्रभारी शशि रंजन का कहना है कि नोट नकली है और बच्चों के खेलनेवाला है. संभवत: बच्चों ने उसे फेंक दिया होगा. फिर भी उन नोटों की जांच की जायेगी. इधर सर्ड में कोरोना का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जिसका मुहल्ले वालों ने विरोध भी किया है और उपायुक्त को इस संबंध में ज्ञापन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >