Mandar By-Election: तीसरे राउंड में 31623 वोटों की हुई गिनती,गंगोत्री को 10905 व शिल्पी को 12053 वोट मिले

तीसरे राउंड की काउंटिंग के परिणाम में 31623 वोटों की गिनती हो चुकी है. इसके परिणाम के अनुसार भाजपा की गंगोत्री कुजूर को 10905 वोट मिले हैं. वहीं शिल्पी नेहा तिर्की को 12053 वोट मिले हैं. दूसरे राउंड की काउंटिंग में भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर 112 वोट से आगे चल रही थी.

Jharkhand News: मांडर उपचुनाव में वोटों की गिनती जोर पकड़ रही है. तीसरे राउंड की काउंटिंग में 31623 वोटों की गिनती हुई है. इसमें भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 10905 व शिल्पी नेहा तिर्की को 12053 वोट मिले हैं.

Also Read: Mandar By-Election Result Live Updates: दूसरे राउंड में गंगोत्री कुजूर 112 वोट से आगे, मतों की गिनती जारी
तीसरे राउंउ के बाद की स्थिति

गंगोत्री कुजूर – 10905

शिल्पी नेहा तिर्की – 12053

सुभाष मुंडा – 2233

दिनेश उरांव – 225

रेखा कुमारी – 102

शिवपाल लोहरा – 49

अग्नि तिर्की – 218

अशोक उरांव – 69

आनंद पॉल तिर्की – 60

जॉन तिर्की – 88

देव कुमार धान – 4715

नीरज उरांव – 122

मार्शल बारला – 204

सुशील उरांव – 269

नोटा – 311

कुल 31623

https://fb.watch/dTEQKjAv8Y/

तीसरे राउंड में 311 नोटा

चल रही मतगणना के तीसरे चरण के परिणाम में 311 नोटा मिले हैं. तय समय से काउंटिंग शुरू हो सके इसके लिए तमाम इंतजाम किये गये थे. आठ बजते ही काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई. इसके बाद इवीएम की काउंटिंग शुरू किया गया. बताते चलें कि आज का वोटिंग रिजल्ट 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >