धमकी मिलने के बाद मंडल मुर्मू को मिली X कैटेगरी की सुरक्षा, हाल ही में हुए थे BJP में शामिल

Jharkhand Election 2024: हाल ही में बीजेपी में शामिल होने वाले मंडल मुर्मू को गृह मंत्रालय ने एक्स कैटेगिरी की सुरक्षा दी है. छह नवंबर को उन्हें सिर काटने की धमकी मिली थी.

रांची : वीर शहीद सिदो-कान्हू के वंशज सह भाजपा नेता मंडल मुर्मू (Mandal Murmu) को गृह मंत्रालय ने एक्स कैटेगरी की सुरक्षा दी है. दरअसल, सीएम सह बरहेट विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मंडल मुर्मू के भाजपा में शामिल होने के बाद पिछले छह नवंबर को सेल्स एंड सर्विस नामक व्हाट्सएप ग्रुप में मंडल मुर्मू का सिर काटने पर 50 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गयी थी.

मंडल मुर्मू ने राज्य व केंद्र सरकार से की थी सुरक्षा की मांग

इसका स्क्रीनशॉट वायरल होते ही दुमका पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं, इस घटना से स्तब्ध मंडल मुर्मू ने राज्य एवं केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग की थी, जिसके बाद उन्हें एक्स कैटेगरी की सुरक्षा केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दी गयी है. शनिवार को मंडल मुर्मू को सुरक्षा जवानों के साथ भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में क्षेत्र में प्रचार-प्रसार करते देखा गया.

मंडल मुर्मू ने कुछ दिन पहले ही ली है बीजेपी की सदस्यता

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही हेमंत सोरेन के प्रस्तावक रहे मंडल मुर्मू ने बीजेपी की सदस्यता ली है. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा दामन थामा था. मौके पर हिमंता विस्वा सरमा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया था कि वे बीजेपी नेताओं के संपर्क में थे. उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें बरहेट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया था, लेकिन मंडल मुर्मू ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वे किसी के प्रस्तावक बन चुके हैं तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे.

Also Read: क्यों रोका गया था CM हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर, ATM ने चुनाव आयोग को दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >