जरिया व टेरो में झूलन के साथ मंडा पर्व का समापन

प्रखंड के जरिया व टेरो गांव में चार दिवसीय मंडा महोत्सव सोमवार को झूलन के साथ संपन्न हो गया. जरिया में धार्मिक अनुष्ठान पुजारी कश्यप दास गोस्वामी व पाट भोक्ता कलेश गोप ने कराये.

बेड़ो. प्रखंड के जरिया व टेरो गांव में चार दिवसीय मंडा महोत्सव सोमवार को झूलन के साथ संपन्न हो गया. जरिया में धार्मिक अनुष्ठान पुजारी कश्यप दास गोस्वामी व पाट भोक्ता कलेश गोप ने कराये.यहां शिवभक्तों ने फूलखूंदी के दौरान दहकते अंगारे पर नंगे पांव चल आस्था का परिचय दिया. वहीं फूलखूंदी के बाद जरिया स्टेडियम और टेरो के मंडाटांड़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जरिया में राज्यसभा सांसद समीर उरांव, पूर्व कुलपति डॉ रवींद्रनाथ भगत,भाजपा नेता सन्नी टोप्पो, रामनारायण भगत, केसीबी कॉलेज के प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार अधिकारी आदि ने सामूहिक रूप से अनुष्ठान का उदघाटन किया. इस दौरान रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >