रांची. मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के प्रति प्रेम, सम्मान और जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से कविता वाचन, भाषण और निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.
हिंदी को संस्कृति से जोड़ा
प्राचार्या रेखा नायूड ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है. उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति सम्मान और इसके प्रयोग के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम में चेयरमैन मनरखन महतो, उर्मिला देवी, वीरेंद्रनाथ ओहदार, खुशबू सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.
