VIDEO: रांची के मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में वार्षिक खेल दिवस संपन्न

आईएएस अधिकारी मनोज कुमार ने बच्चों को खेल में आगे बढ़ने के साथ-साथ सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने की भी सलाह दी. उन्होंने सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया.

झारखंड की राजधानी रांची के बूटी मोड़ स्थित मनन विद्या मनरखन महतो स्कूल में गुरुवार (नौ नवंबर) को 15वां वार्षिक खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया. स्कूल की प्रिंसिपल रेखा नायडू ने खेल के महत्व के बारे में बताया. मुख्य अतिथि पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग के सचतिव मनोज कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस काम को आप करना चाहते हैं, उसमें अपना शत-प्रतिशत लगा दीजिए. सफलता आपके कदम चूमेगी. झारखंड सरकार के अधिकारी मनोज कुमार ने बच्चों को खेल में आगे बढ़ने के साथ-साथ सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने की भी सलाह दी. उन्होंने सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया. बच्चों के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कैप रेस, बिस्कुट रेस, बॉल बकेट, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर रिले रेस का आयोजन हुआ. इसमें विद्यालय के कक्षा प्रेप से बारहवीं तक के स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. 50 बच्चों ने राज्य की धरोहर संताली नृत्य का भी प्रदर्शन किया. स्कूल में काम करने वाले सहायक कर्मचारियों के लिए भी पॉट बैलेंसिंग एवं 400 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया था. सभी खेलों में जीतने वाले तीन खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया गया. शेष प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया. एनसीसी के कैडेट्स ने मार्च पास्ट, बैंड डिस्प्ले का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का आगाज ध्वजारोहण से हुआ, जबकि समापन राष्ट्रगान के साथ. इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन मनरखन महतो, ट्रस्टी वीरेंद्रनाथ ओहदार, ट्रस्टी खुशबू सिंह, ट्रस्टी कृति काजल, डायरेक्टर मनोज कुमार महतो, प्रधनाचार्य रेखा नायडू, प्रबंधक मुकेश कुमार, एडमिनिस्ट्रेटर मीना कुमारी, प्राचार्य मनरखन महतो बीएड कॉलेज डॉ दुधेश्वर महतो, एसएमसी मेंबर विनीता महतो, अंजली हेम्ब्रम, स्कूल के शिक्षक और अभिभावक भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >