कांग्रेस की नयी संचालन समिति में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय व डॉ अजय शामिल, शशि थरूर को नहीं मिली जगह

ल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष का पद संभालने के साथ ही 47 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया है. नयी समिति में झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को भी जगह दी गयी है.

रांची : मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष का पद संभालने के साथ ही 47 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया है. अब यह समिति कांग्रेस वर्किंग कमेटी की जगह कार्य करेगी. इस समिति में सोनिया, राहुल और प्रियंका के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को शामिल किया गया हैं, लेकिन अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को जगह नहीं दी गयी है.

नयी समिति में झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार को भी जगह दी गयी है. संचालन समिति में प्रभारी अविनाश पांडेय व डॉ अजय कुमार के शामिल किये जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर व विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने इन्हें बधाई दी है. इन्होंने कहा कि दोनों अनुभवी एवं कर्मठ नेता हैं. इनके अनुभव का लाभ संगठन मिलता रहेगा.

खरगे के शपथ ग्रहण में हुए शामिल :

इधर मल्लिकार्जुन खरगे का शपथ ग्रहण बुधवार को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुआ. इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा, शहजादा अनवर, मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रवींद्र सिंह, संजय लाल पासवान भी शामिल हुए और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >