मजदूरों के साप्ताहिक अवकाश के लिए सीएम को लिखा पत्र

खलारी पूर्वी की जिला परिषद सदस्य शाल्या परवीन ने मधुकान प्रोजेक्ट लिमिटेड की ओर से श्रम कानून की अनदेखी करने पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है.

खलारी. खलारी पूर्वी की जिला परिषद सदस्य शाल्या परवीन ने मधुकान प्रोजेक्ट लिमिटेड की ओर से श्रम कानून की अनदेखी करने पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. मालूम हो कि सीसीएल के एनके एरिया में मधुकान प्रोजेक्ट लिमिटेड साइलो का निर्माण कर रही है. इस प्रोजेक्ट में करीब 500 मजदूर काम कर रहे हैं. शाल्या परवीन ने कहा है कि कंपनी प्रबंधन की ओर से मजदूरों पर अत्याचार व शोषण किया जा रहा हैं. मजदूरों को साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जा रहा है. कहा कि झारखंड श्रम विभाग की ओर से मजदूरों के लिए जो नियम बनाया गया है उसके अनुसार मजदूरों को हर माह चार दिन सवैतनिक छुट्टी मिलेगी. अवकाश के दिन का मजदूरों का वेतन नहीं काटा जायेगा. साप्ताहिक विश्राम के दिन काम करने पर मजदूर ओवरटाइम के हकदार होंगे. स्थिति यह है कि कंपनी द्वारा मजदूरों से प्रतिदिन लगातार 12 से 14 घंटा काम कराया जा रहा है. महीने में बिना अवकाश 30 दिन काम कराया जा रहा है. मुख्यमंत्री से आग्रह की है कि मजदूरों का हक दिलाने के लिए मधुकान कंपनी में श्रम कानून का पालन कराना सुनिश्चित कराया जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >