झारखंड : रसोई गैस से हैं परेशान तो PNG कनेक्शन के लिए इन नंबरों पर करें कॉल, 'अबुआ साथी' हेल्पलाइन जारी

LPG Crisis In Ranchi: रांची में रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बैठक की. पीएनजी कनेक्शन को बढ़ावा देने और कालाबाजारी रोकने के लिए 'अबुआ साथी' हेल्पलाइन नंबर 9430328080 जारी किया गया है.

LPG Crisis In Ranchi, रांची : घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) सिलिंडरों की उपलब्धता में आ रही परेशानी और उपभोक्ताओं की शिकायतों पर जिला प्रशासन गंभीर है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री प्रतिदिन तेल विपणन कंपनियों व गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों और आपूर्ति विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को उपायुक्त ने बैठक की. इसमें उन्हें बताया गया कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट के तहत शहर में पीएनजी की पहुंच तेजी से बढ़ रही है.

24,000 से अधिक घरों में पाइपलाइन कनेक्शन है स्थापित

रांची शहर के 24,000 से अधिक घरों में पाइपलाइन कनेक्शन स्थापित है. जिन अपार्टमेंट और सोसाइटी में पहले से पीएनजी पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध है, वहां रहनेवाले लोग अपने फ्लैट और घर के लिए नया पीएनजी कनेक्शन ले सकते हैं. गेल के पदाधिकारियों ने बैठक में बताया कि इच्छुक ग्राहक टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करके कनेक्शन प्रक्रिया शुरू करवा सकते हैं.

Also Read: किल्लत या कालाबाजारी? चतरा के होटलों में खप रहे घरेलू गैस सिलेंडर, उपभोक्ताओं के सामने ‘भोजन’ का संकट

एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

उपायुक्त ने विपणन कंपनियों, गैस एजेंसियों और आपूर्ति विभाग से कहा कि इसका विशेष ध्यान रखें कि रसोई गैस उपभोक्ताओं को कम से कम असुविधा हो. एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी या अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जीरो टॉलरेंस नीति अपनायी जायेगी. ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना मिलने पर उपभोक्ता अबुआ साथी हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे सकते हैं. उपभोक्ताओं से उपायुक्त ने अपील की है कि वह पैनिक न करें और अनावश्यक रूप से अधिक बुकिंग न करें, क्योंकि इससे सॉफ्टवेयर पर अतिरिक्त भार पड़ सकता है. उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें. हेल्पलाइन सेवाओं को मजबूत बनायें और किसी भी शिकायत पर त्वरित प्रतिक्रिया दें. बैठक में डीडीसी सौरभ भुवनिया, एसडीओ कुमार रजत सहित तेल विपणन कंपनी के पदाधिकारी उपस्थित थे.

इन एजेंसी ने भी जारी किये नंबर

झलक इंडेन, डोरंडा- 6204801046, 6204801051
एसके गैस सर्विस बारियातू- 7033632177 व 8809313177

वैष्णवी इंडियन गैस एजेंसी, धुर्वा- 9430329616

आपकी मदद करेंगे ये दो नंबर

  • 1800-123-121111 : पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का कनेक्शन लेने के इच्छुक ग्राहक इस टोल-फ्री नंबर पर संपर्क सकते हैं.
  • 9430328080 : यह ‘अबुआ साथी’ हेल्पलाइन नंबर है. इस पर एलपीजी सिलिंडर की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी दें.

Also Read: झारखंड में सरहुल पर ‘हाई अलर्ट’, स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों को भेजी संवेदनशील इलाकों की सूची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >