250 करोड़ के स्क्रैप घोटाला में लव अग्रवाल और गुल बहार मल्लिक रांची से गिरफ्तार

Love Agrawal Arrest in Ranchi: डीजीसीआई की टीम ने 5 अप्रैल को लव कुमार अग्रवाल के घर पर छापेमारी की थी, जबकि 25 अप्रैल को गुल बहार मल्लिक के घर पर रेड मारी थी. उस वक्त लव कुमार और गुल बहार दोनों अपने-अपने घर पर नहीं मिले थे. बाद में दोनों को नोटिस भेजा गया और पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया. डीजीसीआई की नोटिस पर बयान देने के लिए लव कुमार अग्रवाल मंगलवार 24 जून 2025 को कार्यालय में पहुंचा.

Love Agrawal And Gul Bahar Mallik Arrest in Ranchi| जमशेदपुर, संजीव कुमार भारद्वाज: सेंट्रल एक्साइज की टीम ने 250 करोड़ रुपए के स्क्रैप घोटाला मामले में रांची से लव अग्रवाल और गुल बहार मल्लिक को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 4 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. गुल बहार मल्लिक रांची के रिंग रोड के पास एक बस्ती का रहने वाला है, जबकि लव अग्रवाल लालपुर में रहता है. वह एमेरॉन बैट्री (Amaron Battery) का डिस्ट्रीब्यूटर भी है. पूरा घोटाला 250 करोड़ रुपए का बताया जाता है, जिसमें से 50 करोड़ रुपए का दोनों गबन कर चुके हैं.

अप्रैल में लव कुमार और गुल बहार के यहां पड़े थे छापे

डीजीसीआई की टीम ने 5 अप्रैल को लव कुमार अग्रवाल के घर पर छापेमारी की थी, जबकि 25 अप्रैल को गुल बहार मल्लिक के घर पर रेड मारी थी. उस वक्त लव कुमार और गुल बहार दोनों अपने-अपने घर पर नहीं मिले थे. बाद में दोनों को नोटिस भेजा गया और पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा गया. डीजीसीआई की नोटिस पर बयान देने के लिए लव कुमार अग्रवाल मंगलवार 24 जून 2025 को कार्यालय में पहुंचा.

इस तरह हासिल किया लव कुमार अग्रवाल का मोबाइल

सेंट्रल एक्साइज की टीम ने उससे पूछताछ शुरू की. उससे उसका फोन मांगा गया, तो उसने कहा कि उसके पास मोबाइल फोन नहीं है. वह फोन नहीं रखता. एक अधिकारी को बाहर भेजा गया. कहा गया कि लव कुमार की गाड़ी से मोबाइल लेकर आये. अधिकारी ने ड्राइवर से कहा कि गाड़ी के मालिक मोबाइल मांग रहे हैं. ड्राइवर ने उन्हें लव कुमार अग्रवाल का मोबाइल फोन दे दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस तरह डीजीसीआई की गिरफ्त में आया गुल बहार मल्लिक

अधिकारियों ने जब उससे उसका नाम पूछा, तो उसने अपना नाम गुल बहार मल्लिक बताया. अधिकारियों ने तत्काल उसे धर दबोचा. इस दौरान अधिकारियों ने इनके पास से 4 मोबाइल फोन बरामद किये. लव कुमार अग्रवाल और गुल बहार मल्लिक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. स्क्रैप की हेराफेरी मामले में गुल बहार मल्लिक पहले भी जेल जा चुका है.

इसे भी पढ़ें

झारखंड से गुजर रहा बंगाल की खाड़ी में बना ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

भाजपा पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- सबसे बड़े भ्रष्टाचारी मधु कोड़ा की तस्वीर लगाकर प्रदर्शन कर रही पार्टी

Ranchi Weather: अब तक मानसून मेहरबान, रांची कल कैसा रहेगा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >