Ranchi news : एक सितंबर से शराब का कारोबार निजी हाथों में, 1343 दुकानों की हुई लॉटरी

लॉटरी प्रक्रिया से विभाग को लगभग 40 करोड़ का मिला राजस्व. यूपी, बिहार व मध्य प्रदेश के कारोबारी भी लॉटरी में हुए शामिल.

रांची.

राज्य में एक सितंबर से नयी उत्पाद नीति के तहत खुदरा शराब की बिक्री होगी. इसके लिए शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में दुकानों की बंदोबस्ती के लिए लॉटरी हुई. नयी उत्पाद नीति के तहत खुदरा शराब का कारोबार अब निजी हाथों के माध्यम से होगा. बताया जाता है कि लॉटरी प्रक्रिया से विभाग को लगभग 40 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है. जानकारी के अनुसार, राज्य में नयी उत्पाद नीति के तहत कुल 1343 दुकानों का संचालन किया जायेगा. इसमें 1184 कंपोजिट व 159 देसी शराब की दुकानें शामिल हैं. कंपोजिट दुकानों में देसी व विदेशी दोनों शराब की बिक्री होगी. जबकि, देसी दुकान में केवल देसी शराब ही मिलेगी. राजधानी रांची में सबसे अधिक 150 शराब की दुकानें हैं. शराब दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया में झारखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार व मध्य प्रदेश के शराब कारोबारी भी शामिल हुए.

कुछ शराब महंगी, तो कुछ सस्ती होगी

बताया गया कि नयी उत्पाद नीति के तहत शराब पर लगाने वाले वैट को कम किया गया है. वहीं, एक्साइज ड्यूटी व ट्रांसपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गयी है. ऐसे में कुछ पॉपुलर ब्रांड की शराब 10 से 20 रुपये तक महंगी हो सकती है. वहीं, विदेशों में निर्मित शराब पहले की तुलना में सस्ती होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >