Ranchi News : चित्रांश समाज के लोगों ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा

झारखंड राज्य चित्रगुप्त महापरिवार केंद्रीय पूजा समिति की ओर से गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की अराधना की गयी.

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी रहे मौजूद रांची. झारखंड राज्य चित्रगुप्त महापरिवार केंद्रीय पूजा समिति की ओर से गुरुवार को भगवान चित्रगुप्त की अराधना की गयी. पूजा का आयोजन बिहार क्लब परिसर में किया गया. पुरोहित सुभाष पाठक ने पूजा संपन्न करायी. यजमान के तौर पर संयोजक डॉ अजीत सहाय, राजीव रंजन, दीपक लाल, संजय सिन्हा गोपू, डॉ राजेश लाल, निर्मल रंजन, अभिषेक सहाय, राहुल रंजन और आलोक सिन्हा शामिल हुए. मौके पर भगवान चित्रगुप्त के समक्ष आय-व्यय का प्रतिवेदन लिखित तौर पर समर्पित किया गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री सह अखिल भारतीय कायस्थ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे. उन्होंने चित्रगुप्त पूजा पर समाज के लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि इंसान के कर्मों का लेखा-जोखा भगवान चित्रगुप्त के पास है. कर्मफल सिद्धांत अटल है. संयोजक डॉ अजीत सहाय व राजीव रंजन प्रसाद ने श्री सहाय को चुनरी ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. शाम सात बजे महाआरती हुई. महाआरती में बड़ी संख्या में महिलाओं व युवाओं ने भागीदारी निभायी. पूजा के बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया. शुक्रवार की सुबह 10 बजे हवन व मंत्रागिक कलश विसर्जन के बाद दोपहर 12 बजे प्रतिमा विसर्जन किया जायेगा. पूजा के सफल आयोजन में मुख्य रूप से संयोजक डॉ अजीत कुमार सहाय, राजीव रंजन प्रसाद, दीपक लाल, अभिषेक सहाय, दीपक विद्यार्थी, संजय सिन्हा गोपू, डॉ वंदना राय, डॉ राजेश लाल, निर्मल रंजन, अरविन्द कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, आलोक सिन्हा मुन्ना, संजय सहाय, विक्रांत सिन्हा, मनोज तिवारी, अभिनव अंकू, आयुष सिन्हा व अमर साह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: R TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >