VIDEO: साहित्यकार रणेंद्र को मिला झारखंड गौरव सम्मान, प्रभात खबर ने किया सम्मानित

रांची: झारखंड के प्रसिद्ध साहित्यकार रणेंद्र आदिवासी-मूलवासी के जीवन से लोगों को परिचय करा रहे हैं. इनके उल्लेखनीय योगदान को लेकर झारखंड गौरव सम्मान से इन्हें नवाजा गया है. रणेंद्र डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण अनुसंधान संस्थान के निदेशक हैं.

रांची: झारखंड के प्रसिद्ध साहित्यकार रणेंद्र आदिवासी-मूलवासी के जीवन से लोगों को परिचय करा रहे हैं. इनके उल्लेखनीय योगदान को लेकर झारखंड गौरव सम्मान से इन्हें नवाजा गया है. डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण अनुसंधान संस्थान के निदेशक रणेंद्र कुमार शहर में साहित्य को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं. इसके साथ ही अपने उपन्यास से आदिवासी-मूलवासी जीवन से परिचय करा रहे हैं. उनका कहानी संग्रह और उपन्यास में भूत बेचवा, बाबा कौवे और काली रात, ग्लोबल गांव के देवता, गायब होता देश, गूंगी रुलाई का कोरस शामिल है. इसके लिए उन्हें प्रेमचंद स्मृति सम्मान, प्रथम विमलादेवी स्मृति सम्मान समेत कई अन्य सम्मान मिल चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >