अब पेंशनर खुद ही अपने मोबाइल से बना सकेंगे लाइफ सर्टिफिकेट, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. स्टेट बैंक में इस सुविधा का लाभ उठाने हेतु बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे. कार्यक्रम में केंद्र के सचिव राजेंद्र कुमार दत्ता, विशाल कुमार, पेंशनर एसोसिएशन से गणेश प्रसाद आदि मौजूद रहे.

Jharkhand News, Ranchi News : भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में रविवार को सेंट्रल और स्टेट पेंशनर्स को फेस रिकग्नीशन की सुविधा की विधिवत शुरूआत की गयी. चेहरे के सत्यापन द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जारी करने के लिए केंद्र सरकार ने नयी पहल की है. इसके लिए एंड्राएड मोबाइल के जरिये गूगल प्ले स्टोर से -आधारफेसआडी ऐप- एप्लीकेशन डाउनलोड फेस रिकग्निशन सर्विस का विकल्प दिया गया है. इसका इस्तेमाल कर पेंशनर्स खुद से लाइफ सर्टिफिकेट की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. यह प्रक्रिया बेहद आसान है.

इसके लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. स्टेट बैंक में इस सुविधा का लाभ उठाने हेतु बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे. कार्यक्रम में केंद्र के सचिव राजेंद्र कुमार दत्ता, विशाल कुमार, पेंशनर एसोसिएशन से गणेश प्रसाद, स्टेट बैंक के डीजीएम प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रियंका प्रियदर्शी, गायत्री शर्मा ने मार्गदर्शन किया. मौके पर 363 पेंशनर मौजूद थे.

इन दस्तावेजों की होती है जरूरत :

पेंशनर्स अब डिजिटल व फेस रिकग्नीशन के जरिये घर में ही एक क्लिक करने पर जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे. यदि पेंशनर्स स्मार्टफोन से पहली बार फेस रिकग्नीशन के जरिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कर रहे हैं तो उन्हें आधार संख्या, ओटीपी के लिए मोबाइल नंबर, पीपीओ नंबर व बैंक-डाकघर में खाता संख्या का विवरण अपने पास रखना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >