Political News : 20 मई को राज्य भर में दो घंटे का चक्का जाम करेंगे वामदल

वामदलों ने देशव्यापी कार्रवाई के समर्थन में झारखंड के अंदर भी दो घंटे का चक्का जाम का किया एलान किया है. विरोध की यह कार्रवाई मजदूरों और किसानों की समस्या को लेकर है.

रांची (वरीय संवाददाता). वामदलों ने देशव्यापी कार्रवाई के समर्थन में झारखंड के अंदर भी दो घंटे का चक्का जाम का किया एलान किया है. विरोध की यह कार्रवाई मजदूरों और किसानों की समस्या को लेकर है. 20 मई को बड़ी संख्या में मजदूर और किसान विभिन्न संगठनों के बैनर तले सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार की नीतियों पर विरोध जताते हुए अपनी गिरफ्तारी देंगे. चक्का-जाम के दौरान राज्य में और यहां से बाहर जाने वाले खनिजों सहित अन्य उत्पादों को रोकने की कार्रवाई की जायेगी. इसे लेकर शुक्रवार को वामदलों की संयुक्त बैठक भाकपा राज्य कार्यालय में बुलाई गयी, जिसमें वामदलों के सभी बड़े नेता शामिल हुए. संयुक्त बयान में बताया गया कि ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा मोदी सरकार के 04 लेबर कोड और किसानों-मजदूरों की 17 सूत्री मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल और ग्रामीण बंद काे सफल बनाने पर चर्चा हुई. हड़ताल को सफल बनाने के लिए वामदल संयुक्त रूप से 10 मई के पूर्व बैठक कर जिला स्तर पर संयुक्त अभियान चलायेंगे. 15 मई से 19 मई तक संयुक्त नुक्कड़ सभा, संयुक्त पर्चा छाप कर वितरित किये जायेंगे. साथ ही 19 मई की शाम में मशाल जुलूस निकाला जायेगा. बैठक की अध्यक्षता मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने की. वहीं, बैठक में भाकपा (माले) के मनोज भक्त, भाकपा के महेंद्र पाठक, अशोक यादव, अजय कुमार सिंह, समीर दास, एसयुसीआइ (सी) के मिंटू पासवान, भुवनेश्वर बेदिया, आरएन सिंह, जगमोहन, ममता देवी और किसान खेत मजदूर संगठनों से विरेंद्र कुमार, कुमुद महतो और रामलाल महतो शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP JAISWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >