लेजर रन में झारखंड ओवरऑल चैंपियन

नौ गोल्ड, सात सिल्वर और आठ ब्रांज लेकर झारखंड ओवरऑल चैंपियन बना.

रांची. अमरावती (महाराष्ट्र) में आयोजित आठवीं लेजर रन प्रतियोगिता में नौ गोल्ड, सात सिल्वर और आठ ब्रांज लेकर झारखंड ओवरऑल चैंपियन बना. झारखंड की ओर से गोल्ड जीतनेवालों में सौरभ कुमार महतो, प्रियांशु राज, तनु कु���ारी, किरण कुमारी, श्रेया राज, मीनाक्षी कुमारी और रिया कुमारी शामिल हैं. वहीं सिल्वर जीतनेवालों में अभिषेक कुमार हजारी, बिट्टू कुमार यादव, अंश किशन कुमार, सार्थक कुमार, अनुष्का कुमारी, अनन्या कुमारी व अनु कुमारी, जबकि ब्रांज जीतनेवालों में विराट कुमार राय, आंच कुमार महतो, रिया कुमारी, बिट्टू यादव, अभिषेक कुमार हजारी, तनु कुमारी और विराट कुमार राय शामिल हैं. टीम के कोच शिवा कुमार महतो, तकनीकी अधिकारी अभिषेक कुमार और मैनेजर जयराम भगत हैं. टीम की सफलता पर मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव शैलेंद्र पाठक, जेओए के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे ने सभी को बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >