लालू प्रसाद पशुपालन घोटाला मामले में 46 आपूर्तिकर्ता की बहस पूरी, नौ आरोपियों की आज

लालू से जुड़े पशुपालन घोटाला के सबसे बड़े मामले आरसी-47 ए/96 (डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी) में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में सुनवाई हुई.

रांची : लालू से जुड़े पशुपालन घोटाला के सबसे बड़े मामले आरसी-47 ए/96 (डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी) में सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में सुनवाई हुई. गुरुवार को छह आपूर्तिकर्ता आरोपियों की ओर से बहस हुई़ इसके साथ ही 46 अापूर्तिकर्ता की बहस पूरी हो गयी.

शेष नौ आपूर्तिकर्ता की ओर से बहस शुक्रवार को होगी. मामले में 55 आपूर्तिकर्ता आरोपी हैं. अदालत ने आठ अक्तूबर तक सभी की बहस पूरा करने का आदेश बचाव पक्ष को दिया है़ यह बातें सीबीआइ के वरीय विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बतायी

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आपूर्तिकर्ता की ओर से बहस पूरी होने के बाद राजनीतिज्ञ, डॉक्टर व ब्यूरोक्रेट की ओर से बहस शुरू होगी. आठ अक्तूबर के बाद दुर्गापूजा, दिवाली व छठ के लिए कोर्ट बंद हो जायेगा़. 16 नवंबर को कोर्ट खुलने के बाद अगली सुनवाई की संभावना है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >