तमाड़: नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को संपूर्ण आदिवासी समाज, पांच परगना क्षेत्र के पदाधिकारियों ने उलिडीह मौजा स्थित रोलाडीह टोडांग मैदान का निरीक्षण किया. इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, आगंतुकों की व्यवस्था और अन्य तैयारियों की समीक्षा की गयी.
पदाधिकारियों ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस पारंपरिक रीति-रिवाज और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य रूप से मनाया जायेगा. निरीक्षण में पंचानन सिंह मुंडा, सिदाम सिंह मुंडा, धनेश्वर मुंडा सहित कई सदस्य मौजूद थे.
