तमाड़: प्रखंड के सलगाडीह स्थित तमाड़ इंटर महाविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव शांतिपूर्ण व उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. चुनाव की अध्यक्षता प्राचार्य कृष्णा सिंह मुंडा ने की, जबकि संचालन रणजीत कुमार मोदक ने किया. मतदान के बाद वैभव स्वांसी अध्यक्ष और सुदेशना कुमारी सचिव निर्वाचित घोषित की गईं. साथ ही 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया.
समिति में पंकज मुंडा, रोशनी कुमारी, सुनोका कुमारी, संगीता कुमारी, अमर प्रमाणिक, मनोज मुंडा, मोनिका कुमारी सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया. चुनाव के दौरान महाविद्यालय का वातावरण अनुशासित और उत्साहपूर्ण रहा.
मौके पर प्रो. घनश्याम महतो, प्रो. रमाकांत महतो, प्रो. गोविंद चंद्र महतो, डॉ. वंदना बनर्जी, प्रो. सुमित्रा मुंडा, प्रो. शर्मिला कुमारी एवं प्रो. राजकुमार मांझी समेत कई शिक्षक उपस्थित थे.
