सिल्ली के कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण

सिल्ली के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया।

सिल्ली: पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सिल्ली में गुरुवार को ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम के तहत डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल विकास परियोजना सिल्ली की महिला पर्यवेक्षिका लक्ष्मी मिंज शामिल हुईं.

उन्होंने छात्राओं को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग और ऑनलाइन ठगी से सुरक्षा के उपायों की जानकारी दी. छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के खतरे, व्यक्तिगत गोपनीयता और साइबर कानूनों के बारे में भी बताया गया.

कार्यक्रम में छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी दी गई तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलायी गयी. साइबर सुरक्षा पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर विद्यालय की वार्डेन चंद्रिका कुमारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद थीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >