क्षेत्र में करमा पूजा की धूम

अनगड़ा सहित पूरे क्षेत्र में प्रकृति पर्व करम को लेकर उत्साह का माहौल है.

अनगड़ा.

अनगड़ा सहित पूरे क्षेत्र में प्रकृति पर्व करम को लेकर उत्साह का माहौल है. ग्रामीणों ने पूरे विधि-विधान व आस्था के साथ करम पर्व को मनाया गया. इसे लेकर लगभग सभी गांवों के अखाड़ों को फूल माला से सजाया गया. बुधवार को बहनें दिन भर उपवास रखकर पूजा-अर्चना की. वहीं रात में अखाड़ों में पाहनों ने पूजा संपन्न करायी. युवक-युवतियों ने पाहन के नेतृत्व में करम डाली को अखड़ा तक लाया और उसे पारंपरिक तरीके से करम गीत नृत्य प्रस्तुत कर गाड़ा गया. इसके बाद जावा रखकर गीत-नृत्य प्रस्तुत किया गया. हेसल में समाजसेवी रामपोदो महतो के आवास पर करम पर्व को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जेएलकेएम नेता देवेंद्र महतो, सृष्टिधर महतो, नागपुरी कलाकार मजबुल खां, शिवलाल महतो, बाबूराम महतो, सुप्रेश महतो, राकेश महतो, राजेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >