खतरे के निशान के करीब पहुंचा कांके डैम, सुरक्षा जांच के लिए हुई मॉक ड्रिल

रांची में लगातार बारिश से कांके डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जो कुल क्षमता के करीब पहुंच गया है. इसे देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सुरक्षा तैयारियों के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया, जिसमें डैम की सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन उपकरणों की जांच की गई.

वरीय संवाददाता, रांची

रांची: राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश के कारण कांके डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. डैम का जलस्तर रविवार को 26.3 फीट दर्ज किया गया, जबकि इसकी कुल भंडारण क्षमता 28 फीट है. ऐसे में डैम की क्षमता से अब करीब डेढ़ फीट पानी ही कम रह गया है. जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है.

डैम परिसर में हुई मॉक ड्रिल

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रविवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से कांके डैम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और आपात स्थिति से निबटने की तैयारियों की जांच के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गयी. इस दौरान विभाग के इंजीनियरों और कर्मचारियों ने डैम से जुड़े सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली की जांच की.

ये भी पढ़ें... JPSC-JSSC विवाद: धरनास्थल पहुंचे संजय सेठ और आदित्य साहू, छात्रों की मांगों पर सरकार को घेरा

स्कावर वॉल्व की ग्रीसिंग कर जांची कार्यप्रणाली

मॉक ड्रिल के दौरान गोंदा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थित डैम गेट के पास स्कावर वॉल्व की ग्रीसिंग की गयी. इसके बाद वॉल्व की कार्यप्रणाली को जांचने के लिए उसकी टेस्टिंग भी की गयी. विभाग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जरूरत पड़ने पर डैम से संबंधित सभी तकनीकी उपकरण सुचारू रूप से काम करें.

आपात स्थिति के लिए सायरन की भी टेस्टिंग

डैम के आसपास के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को आपात स्थिति में सतर्क करने के लिए लगाये गये सायरन की भी टेस्टिंग की गयी. अधिकारियों ने यह जांचा कि किसी संभावित आपात स्थिति में सायरन के माध्यम से लोगों तक समय पर चेतावनी पहुंचायी जा सके.

ये भी पढ़ें... छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा संदेश- न्याय मिलेगा, दोषियों को कठोर सजा मिलेगी

जलस्तर पर लगातार नजर

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के इंजीनियरों ने बताया कि सुरक्षा से संबंधित रखरखाव और जांच के सभी कार्य संतोषजनक तरीके से पूरे कर लिये गये हैं. विभाग की टीम कांके डैम के जलस्तर पर लगातार नजर रख रही है. बारिश की स्थिति और जलस्तर में होने वाले बदलाव के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >