चैती दुर्गापूजा को लेकर निकली कलश यात्रा

रामनवमी व चैती दुर्गापूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार से पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ

रातू.

रामनवमी व चैती दुर्गापूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार से पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ. रातू के बड़काटोली स्थित अति प्राचीन हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर महाराजा तालाब पहुंची. जहां पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर कलशों में जल भरा. कलश को मंदिर प्रांगण में स्थापित किया. जहां विधि-विधान से बेलवरण पूजा हुइ्र. बुधवार को वेदी पूजन, नवपत्रिका प्रवेश व मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होंगे. गुरुवार को अष्टमी पूजन व संधि पूजन, शुक्रवार को नवमी पूजन व झंडा मिलन कार्यक्रम होगा. शनिवार को खोइंछा भराई, सिंदूर खेल, शोभायात्रा व मूर्ति विसर्जन किया जायेगा. प्रतिदिन शाम सात बजे संध्या आरती होगी. आयोजन को सफल बनाने में समिति के सीताराम साहू, हरि साहू, राजकुमार वर्मन, संजय गुप्ता, दिनेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, शिवपूजन साहू, अखौरी राजेश, संजय साहू, रामू गुप्ता, सुदामा प्रसाद, राजकुमार, भोलू, अंकित, गोलू, मंटू, छोटू, मोनू, सोनू, ओम, लालजी साहू व ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >