Kal Ka Mausam: झारखंड में 10.1 डिग्री हुआ तापमान, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Kal Ka Mausam: झारखंड में अच्छी-खासी सर्दी पड़ने लगी है. तापमान लुढ़ककर 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है. आज ही जानें, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम.

Kal Ka Mausam: झारखंड में तापमान 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. राजधानी रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज और बोकारो जैसे शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है. हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से मामूली अधिक है.

10.1 डिग्री सेंटीग्रेड हुआ झारखंड का न्यूनतम तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि झारखंड का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस है. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान गढ़वा झारखंड का सबसे सर्द जगह रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

चाईबासा का अधिकतम तापमान राज्य में सबसे ज्यादा

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा. यहां का उच्चतम तापमान 27.8 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो मौसम शुष्क रहा. कहीं भी वर्षा नहीं हुई.

सुबह छाया रहेगा कोहरा या धुंध, बाद में बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग ने कहा है कि 30 जनवरी यानी शनिवार को सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. मौसम शुष्क ही रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है.

Also Read

Jharkhand Weather: झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? ये है लेटेस्ट ‍वेदर अपडेट

Ranchi Weather: सर्द हवाओं ने बढ़ायी कनकनी, दिन भर हो रहा ठंड का अहसास

Dhanbad Weather: धनबाद में कंपकपाने लगी ठंड, न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Jharkhand Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >